बेगूसराय में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के कारण एसिड पीकर किया आत्महत्या का प्रयास,अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के कारण एसिड पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला की पहचान बिट्टू साह की पत्नी राजमणि देवी के रूप में हुई है, जो बरौनी थाना क्षेत्र के असुरारी की रहने वाली है। परिजनों ने उसे बरौनी पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।  

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। महिला ने बाथरूम साफ करने वाले एसिड को पी ली थी। परिजनों ने एसिड पीते देख लिया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए। महिला के पति बिट्टू साह ने बताया कि बेंगलुरु से आने के बाद छोटी सी बात को लेकर पत्नी राजमणि देवी के साथ विवाद हो गया था। 

बेगूसराय में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के कारण एसिड पीकर किया आत्महत्या का प्रयास,अस्पताल में भर्ती 2जिससे नाराज होकर उसने एसिड पी लिया। बिट्टू शाह राज मिस्त्री का काम करते हैं और उनका कहना है कि पत्नी और बच्चे के साथ कहासुनी के बाद पत्नी ने ऐसा कदम उठाया।हालांकि महिला की स्थिति गंभीर है और उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों की टीम महिला के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है और उचित इलाज कर रही है।

बेगूसराय में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के कारण एसिड पीकर किया आत्महत्या का प्रयास,अस्पताल में भर्ती 3वहीं घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गई है। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पारिवारिक विवाद के कारणों की जांच कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article