बोलेरो की ठोकर से बाइक चालक घायल,पुलिस ने बोलेरो और बाइक को किया जप्त

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह दहिया आरा मिल के सामने पीडब्लू डी पथ पर एक बोलेरो एवं बाइक की टक्कर में बाइक चालक के घायल हो जाने का मामला सामने आया है । इस संबंध में घटना में घायल समस्तीपुर जिला के पतेलिया निवासी राम प्रकाश शर्मा के पुत्र शशिभूषण शर्मा ने बताया कि हम बरौनी से अपने घर से पतेलिया जा रहे थे की इसी क्रम में दहिया आरा मिल के नजदीक अनियंत्रित बोलेरो ने हमारे बाइक में जोर दार धक्का मार दिया,जिससे मैं बाइक से फेका गया और घायल हो गया ।

ग्रामीणों की मदद से ईलाज के लिए भेजा गया। शशि भूषण कुमार का इलाज भगवानपुर स्थित भूषण मेडिकल में कराया गया । इलाज के बाद उनके परिजन अपने साथ ले गए । इधर थाने के पीएस आई सुभाष कुमार पुलिस बल के साथ दहिया पहुंच कर बोलोरो एवं बाइक को जप्त कर थाने ले आए।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय भगवानपुर संवादाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article