बेगूसराय में अज्ञात टैंकलॉरी के चपेट में आने से ग्यारह वर्षीय बच्चा बुरी तरह जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बिंदटोली के समीप की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बिंदटोली के समीप एक अज्ञात टैंकलॉरी  की चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्चा सड़क किनारे जा रहा था तभी तेज रफ्तार अज्ञात टेंक्लोरी ने बच्चे को अपनी चपेट मे ले लिया और मौके से फरार हो गया.

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अज्ञात टैंकलॉरी के चपेट में आने से ग्यारह वर्षीय बच्चा बुरी तरह जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती 2घटना की सुचना मिलने के बाद लोग मौके पर दौरे और उसे तत्काल इलाज के लिए साहेबपुर कमाल पीएससी में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने बच्चे के गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बच्चे की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बिन्दटोली वार्ड नंबर सात के रहने वाले शंकर साह के ग्यारह वर्षीय पुत्र  सुमित कुमार के रूप मे हुई है.

बेगूसराय में अज्ञात टैंकलॉरी के चपेट में आने से ग्यारह वर्षीय बच्चा बुरी तरह जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती 3इस संबंध मे बच्चे के चाचा बबलू तांती ने बताया की बच्चा सड़क किनारे जा रहा था तभी अज्ञात टैंक लॉरी ने उसे टक्कर मार दी जिसके बाद लोग भागे भागे मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए साहेबपुर कमाल पीएससी में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय अस्पताल भेज दिया.

बबलू तांती से बताया कि यहां के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा मर गया है और उसे पोस्टमार्टम के बाद ही परिजनों को सौंपा जायेगा. बबलू तांती ने बताया की घटना को अंजाम देने के बाद टेंक्लोरी सहित चालक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद परजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article