समस्तीपुर: छात्र नेता दिलीप कुमार की रिहाई और TRE-4 नोटिफिकेशन की मांग को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर में छात्र नेता दिलीप कुमार की रिहाई और TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने बैनर और पोस्टर लेकर सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

- Sponsored Ads-

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्र नेता दिलीप कुमार एवं उनके साथियों को जल्द रिहा किया जाए। साथ ही TRE-4 शिक्षक बहाली का नोटिफिकेशन अविलंब जारी किया जाए, ताकि अभ्यर्थियों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

समस्तीपुर: छात्र नेता दिलीप कुमार की रिहाई और TRE-4 नोटिफिकेशन की मांग को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी 2छात्रों ने कहा कि लंबे समय से अभ्यर्थी बहाली प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। नोटिफिकेशन में देरी होने से युवाओं में निराशा बढ़ रही है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Share This Article