कलाकार का पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी, आत्महत्या की आशंका

DNB Bharat

नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र इलाके के मिर्जापुर गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

अहले सुबह नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र इलाके के मिर्जापुर गांव में पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल सुबह में जब ग्रामीण मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा मिर्जापुर गांव के अलंग के किनारे पेड़ से लटका हुआ शव देखा।

- Sponsored Ads-

जिसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के सालेमपुर धर्मेंद्र यादव निवासी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतक विदेशिया नाच किया करता था। प्रथम दृश्य में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

लेकिन ग्रामीणों के द्वारा इसे हत्या भी कहा जा रहा है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या या हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। अभी तक घटना के कारणों का सप्ष्ट नहीं हो सका है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article