डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के संजात गांव से दोनों अभियुक्तों को पकड़ा।
गिरफ्तार किए गए कोर्ट वारंटियों की पहचान संजात गांव निवासी शिवचन्द्र झा के पुत्र मंटुन कुमार झा तथा स्वर्गीय गुलाब चंद्र झा के पुत्र कौशल किशोर झा के रूप में की गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों वारंटियों से आवश्यक पूछताछ की और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेज दिया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट