नालंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार; लोन और लॉटरी के नाम पर करते थे ठगी

DNB Bharat Desk

नालंदा पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कतरीसराय थाना क्षेत्र से एक साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 स्मार्ट मोबाइल, फर्जी सिम कार्ड और लोगों के नाम व मोबाइल नंबर दर्ज डेटा शीट बरामद हुई है।

- Sponsored Ads-

डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने लोन और लॉटरी का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र कुमार, राहुल पासवान, गौरी कुमार और सचिन कुमार शामिल हैं,

नालंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार; लोन और लॉटरी के नाम पर करते थे ठगी 2जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।आपको बता दे कि कतरी सराय थाना साइबर ठगो का गढ़ है और यहां अक्सर साइबर ठगो की गिरफ्तारी होना आम बात है।

Share This Article