समस्तीपुर: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, चौर में छिपाकर रखी 584 लीटर विदेशी शराब बरामद; दो धंधेबाज गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के पटोरी थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बंबईया हरलाल वार्ड संख्या-2 में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की पुलिस के द्वारा कुल 584.640 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में विभिन्न ब्रांड शामिल हैं। सभी शराब गुहिया चौर से बरामद की गयी। सभी शराब पंजाब एवं चंडीगढ़ निर्मित है।

समस्तीपुर: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, चौर में छिपाकर रखी 584 लीटर विदेशी शराब बरामद; दो धंधेबाज गिरफ्तार 2 गिरफ्तार कारोबारी की पहचान विभूतिपुर के हिमांशु कुमार और दलसिंहसराय के कृष्ण कुमार झा के रूप में की गई है। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article