नालंदा में हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, दो की मौत दो की हालत गंभीर

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला में बिंद थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक ही मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों को रौंद दिया, जिससे दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दो लोगों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की हाइवा रहुई से बिंद की ओर जा रही थी। जबकि मोटरसाइकिल सवार बिंद से रहुई की और जा रहे थे। मृतक की पहचान रहूई थाना अंतर्गत डिहरा गांव निवासी बिजली पासवान व कलंदर पासवान के रूप में किया गया। घायल की पहचान डिहरा गांव निवासी विकास कुमार व रहुई गांव निवासी परमानंद कुमार के रूप में किया गया है।

- Sponsored Ads-

दुर्घटना के बाद थोड़ी देर के लिए घटनास्थल पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। हालांकि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को ईलाज के लिए सीधे सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि चारों एक ही बाइक पर सवार थे। हाइवा चारों को रौंद फरार हो गया जिसमें दो की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बनी है। सभी लोग मजदूर थे। वही रहुई थाना क्षेत्र के निजाय गांव में दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में एक की मौत जबकि एक की हालत अत्यंत नाजुक है।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article