डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के बीहट में मंत्रीमंडल सचिवालय बिहार सरकार द्वारा शंभू कुमार सिंह जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी को बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी प्रखण्ड बनाए जाने पर मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी ने शुक्रवार को प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में अंगवस्त्र व बुके भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर वार्ड पार्षद अशोक कुमार सिंह, जदयू नेता देव कुमार, सदस्य सुरेन्द्र सिंह, टोनी, सुनील कुमार, मिडिया कॉरडीनेटर धर्मवीर कुमार,युवराज सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट