बेगूसराय में अलाव की चिंगारी ने ली महिला की जान, 10 दिनों के इलाज के बाद दम तोड़ा

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अलाव की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिनका इलाज के क्रम में आज मौत हो गई। घटना बाछवाड़ा थाना क्षेत्र के कदराबाद की है। मृतक महिला की पहचान कदराबाद निवासी सौदागर राय की पत्नी शोभा देवी के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि 24 दिसंबर को शोभा देवी ठंड की वजह से अपने घर में ही अलाव का सेवन कर रही थी उसी क्रम में उनके कपड़ों में आग पकड़ ली। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे । तत्पश्चात परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से बीते शाम उन्हें सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।

बेगूसराय में अलाव की चिंगारी ने ली महिला की जान, 10 दिनों के इलाज के बाद दम तोड़ा 2लेकिन बीती रात इलाज के क्रम में शोभा देवी की मौत हो गई। फिलहाल परिजनों के द्वारा पुलिस को उक्त घटना की सूचना दी गई है । पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article