बछवाड़ा में अज्ञात चोरो ने पांच दूकान का ताला तोड़ हजारो रुपये की संपत्ति की चोरी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में बढ़ते ठंड के साथ ही चोरी की वारदाते भी शुरू हो गयी है। शनिवार की रात रानी एक पंचायत के झमटिया ढ़ाला चौक के समीप तीन पान दूकान व् दो टायर की दूकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये के समान चोरी कर फरार हो गया।

- Sponsored Ads-

पीड़ित दुकानदार सत्यम् कुमार यादव,चुन चुन कुमार यादव,रंजीत कुमार यादव,मो अफताव,मो खुसरूल ने बताया कि हमलोग शनिवार की देर शाम दुकान बंद कर वापस अपने घर लौट चले गए। रविवार की सुबह स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिला की दुकान का ताला टुटा हुआ है, स्थानीय लोगो की सूचना के बाद हमलोग जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टुटा हुआ था और दुकान के अन्दर का समान इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ था। दुकान में रखा समान व गल्ले में रखा नगद रूपया गायब था। दुकानदारों के द्वारा घटना की सूचना बछवाड़ा थाना को दिया गया। सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना कि पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि पांच दुकान का ताला तोड़कर समान की चोरी की गयी है। मामले कि जांच की जा रही है जल्द चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article