छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों का हामला, एक महिला सिपाही घायल, पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के बरौनी थानाक्षेत्र अंतर्गत बथौली गांव की, कार्यवाई में देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार।

डीएनबी भारत डेस्क 

एक बार फ़िर बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से सामने आ रही है। जहां छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी आंशिक रूप से जख्मी हुए हैं जबकि एक महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गई तथा उत्पाद बिभाग की कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

- Sponsored Ads-

घटना बरौनी थाना क्षेत्र के बथौली गांव की है। बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग पुलिस टीम देशी शराब बनाने की शिकायत के बाद चिन्हित ठिकानों पर छापेमारी करने गई थी। तभी गिरफ्तारी से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस बल पर हमला बोल दिया।

इस दौरान लोगों ने वाहन पर जमकर पथराव कर दिया और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। जबकि कारोबारियों के पथराव से एक महिला सिपाही को सर में गंभीर चोट लग गई। फिलहाल जख्मी महिला सिपाही का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में किया जा रहा है। हालांकि हमले के बावजूद पुलिस ने देशी शराब के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article