बैंक मैनेजर के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुआ फरार, अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है इसी कड़ी में चोरों ने एक बैंक मैनेजर के घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वही चोरी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। चोरों के द्वारा इस भीषण चोरी की घटना उसे वक्त अंजाम दिया गया जब बैंक मैनेजर कुमार भानू सिंह अपने घर में ताला लगाकर गोवा में पूरे परिवार मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

तभी चोरों ने घर को सुना समझ कर घर का ताला तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यह पूरा मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि बदलपुर गांव के रहने वाले रामकृष्ण प्रसाद सिंह के पुत्र कुमार भानु जो कि गोवा में बैंक मैनेजर के पोस्टेड है। और घर को बंद कर पूरे परिवार गोवा में थे तभी चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मटिहानी थाना पुलिस को दी।

बैंक मैनेजर के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुआ फरार, अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला हुआ दर्ज 2मौके पर मटिहानी थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वही मटिहानी थाने की पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वॉड के माध्यम से जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल इस चोरी की घटना के बाद लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है लोगों का कहना है कि इस गांव में पहली बार इस भीषण चोरी की घटना को चोरों के द्वारा अंजाम दिया गया है।

 

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article