प्रेम प्रसंग में गला रेतकर हुई युवती की हत्या, सूटकेस में बंद कर शव को सुनसान इलाके में फेका

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा जिले में प्रेम प्रसंग में सनकी प्रेमी ने खौफनाक घटना को अंजाम दिया है। दरअसल अमित कुमार का पूजा कुमारी से 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूजा कुमारी नर्सिंग की तैयारी कर रही थी अमित कुमार किसी प्राइवेट संस्थान में काम करता था। एक दिन पूर्व प्रेमी प्रेमिका दोनों एक रूम में मिले भी थे और इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। और इसी कहासुनी में इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया।

प्रेम प्रसंग में गला रेतकर हुई युवती की हत्या, सूटकेस में बंद कर शव को सुनसान इलाके में फेका 2सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि प्रेमी अमित कुमार पूजा कुमारी को बिहार थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला अपने कमरे पर बुलाया और धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर एक नए सूटकेस में बंद कर शव को रात में सुनसान इलाके फेक दिया। पुलिस ने प्रेमी के निशानदेही पर सोहसराय थाना क्षेत्र के पटेलनगर के पास खंदा में फेंक दिया। पुलिस ने जब सख्ती से आरोपी प्रेम से पूछताछ की तब प्रेमी ने पूरी घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की।

प्रेम प्रसंग में गला रेतकर हुई युवती की हत्या, सूटकेस में बंद कर शव को सुनसान इलाके में फेका 3प्रेमी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार को कमरे से बरामद किया, जहां खून के छिटे भी पाए गए हैं। वही आरोपी प्रेमी के निशानदेही पर सूटकेस की तलाश की जा रही है। नालंदा जिले में प्रेम प्रसंग में दी गई खौफनाक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है हर तरफ इस घटना को लेकर चर्चाओं का विषय बन गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article