ग्रामीणों ने लड़की के परिजनों के समक्ष दुल्हन समेत आशिक को किया पुलिस के हवाले
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के तेयाय ओपी अन्तर्गत दादुपुर में नव विवाहिता महिला और आंशिक का हाय वोल्टेज ड्रामा आया सामने, बताते चलें कि पति पत्नी और आशिक प्यार जब प्रवान चढता है तो कहा जाता है सारी सरहदे पार करके दो प्रेमी एक हो जाने का भरकस प्रयास करते है प्यार को पाने को कुछ की कर गुजरने को तैयार रहता है और अपने प्रेमी के साथ पति को भूलकर जीने मरने की कसम खाने मे परहेज नही करते है ।ऐसा ही एक मामला बेगूसराय मे देखने को मिला है जहा शादी के दो दिन के बाद दुल्हन का आशिक भाई बनाकर पहुंच गया। दुल्हन के ससुराल फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू।
क्या है पूरा मामला
बेगूसराय जिले के तेयाय थाना क्षेत्र के दादपुर गांव का मामला है।जहा दादपुर निवासी विश्वजीत पासवान की शादी 16 अप्रैल को हिन्दू रीति-रिवाज के बड़ धूमधाम से बड़ी बलिया निकासी प्रकाश पासवान की पुत्री कल्पना कुमारी से विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। जहा जयमाला हुआ, बरातियो को अच्छी से स्वागत किया गया।जिसके बाद बड़ बधु का मंगलगीत के साथ विदाई सम्पन्न हुआ। उसके बाद दुल्हन जब ससुराल पहुंची तो दुल्हन का स्वागत किया गया ।दूसरे दिन कहानी मे नया मोर आता है ।
जहा दुल्हन के गांव का ही आशिक नीतीश कुमार भाई बनाकर दुल्हन के ससुराल पहुंच जाता है जहा लड़का पक्ष के लोग साला समझकर स्वागत करते है।कुछ ही घंटो के बाद कथित भाई दुल्हन के साथ आजीब हरकत करते लोगो ने देख लिया जिसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा शुरु हो जाता है।लड़के पक्ष के लोगों का कहना है कि जब इस बात की खबर घर बाले को लगी तो उक्त लड़के को बंधक बनाकर कड़ाई से पूछताछ किया गया तब पता चला की कथित भाई नीतीश कुमार दुल्हन का आशिक है जहा लड़का लड़की एक दूसरे से अत्यधिक प्यार करता है और एक दूसरे के लिए जान देने को तैयार है।
इस बात की खबर कानो कान गांव के लोगो को लगी जहा लोगो की भीड लड़का के घर जुटना शुरु हो गया।जहा स्थानीय मुखिया, सरपंच के द्वारा दुल्हन और उसके प्रेमी से पूछताछ की गयी जिसमे लड़की और उसके आशिक के द्वारा बताया गया की स्कूल के समय से ही दोनो एक दूसरे से प्यार करते है और साथ जीने मरने की कसमे भी खयी है और इसी लड़के के साथ शादी करके घर बसायेगे। हमारे घर वाले हमारे प्यार के खिलाफ हमारी बिना मर्ज़ी से शादी कराये है।जो हमे मंजूर नही है ।वही लड़की ने ये भी बताया की इस लड़का को हम ही बुलाये है और इसी के साथ रहेगे।
जब दुल्हन अपने आशिक के साथ शादी करने के लिए अडिग रही तो लोगो के द्वारा लड़की के पिता भाई को बुलाकर उक्त मामले की जानकारी दी जहा पिता के समझाने के बाद भी घंटो हाय वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और दुल्हन और उसके आशिक एक दूसरे के साथ जाने पर अरे रहे वही लड़का पक्ष के लोगो ने तेयाय थाना को इसकी सूचना दी जिसके बाद तेयाय थाना की पुलिस ने नव विवाहिता दुल्हन और उसके प्रेमी को थाने ले जाकर पूछताछ शुरु कर दी है ।अब देखने है की विवाहिता किसकी होगी पत्नी, अपने पति की या प्रेमी की
डीएनबी भारत डेस्क