बेगूसराय में नदी में स्नान करने के दौरान एक मजदूर की डूबने से हुई मौत

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में नदी में स्नान करने के दौरान एक मजदूर की डूबने से मौत हो गई है घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौला बूढी गंडक नदी की हैं। मृतक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौला गावं के वार्ड नंबर 16 के रहने वाले विश्वनाथ पासवान के 50 वर्षीय पुत्र संजीव पासवान के रूप मे हुई हैं।

बेगूसराय में नदी में स्नान करने के दौरान एक मजदूर की डूबने से हुई मौत 2घटना के संबंध मे भाई श्याम कुमार ने बताया कि आज सुबह उनके भाई बजी गंडक नदी में स्नान करने गए थे तभी डुबकी लगाते ही वह नदी डूब गए। इस बात की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा परिवार के लोगों को मिली जिसके बाद जैसे ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तब तक उनके भाई की मौत हो गई थी।

बेगूसराय में नदी में स्नान करने के दौरान एक मजदूर की डूबने से हुई मौत 3बाद मे शव की खोजबीन कर नदी से निकाला गया। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सा अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article