एनटीपीसी टाउनशिप परिसर में दो दिवसीय बसंत मेले का हुआ आयोजन

DNB Bharat Desk

बसंत मेला-2024 का उद्घाटन मुख्य अतिथि विजय गोयल, कार्यकारी निदेशक बाढ़, सुश्री संगीता गोयल, अध्यक्षा , मंदाकिनी लेडीज़ क्लब व सम्मानित अतिथि, परियोजना प्रमुख राजीव खन्ना ,बरौनी और सुश्री रोली खन्ना, अध्यक्षा मैत्री लेडीज क्लब द्वारा देवपूजन और केक काटकर किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

मैत्री लेडीज क्लब एमएलसी द्वारा आयोजित बसंत मेला-2024 का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि विजय गोयल, कार्यकारी निदेशक बाढ़, सुश्री संगीता गोयल, अध्यक्षा , मंदाकिनी लेडीज़ क्लब व सम्मानित अतिथि, परियोजना प्रमुख राजीव खन्ना ,बरौनी और सुश्री रोली खन्ना, अध्यक्षा मैत्री लेडीज क्लब द्वारा देवपूजन और केक काटकर किया गया। साथ ही साथ सभी अतिथियों द्वारा 44 स्टालों का दौरा किया गया।

एनटीपीसी टाउनशिप परिसर में दो दिवसीय बसंत मेले का हुआ आयोजन 2जिसमें लेडीज क्लब द्वारा लगाये गये फ़ूड स्टाल ,पीआर-सीएसआर, वेलफेयर, ईएमजी, मेडिकल, सीआईएसएफ- फायर और स्थानीय विक्रेताओं के कामर्शियल स्टाल शामिल थे। वहीं इसके अलावा, दर्शकों के मनोरंजन के लिए टाउनशिप के बच्चों और स्थानीय बैंड के शानदार प्रदर्शन को प्रदर्शित करने वाले एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वहीं मौसमी फूलों के गमलों से कार्यक्रम की छठा निखार रही थी और यह इंगित कर रही थी कि बसंत का आगमन होने वाला है ।

- Sponsored Ads-

एनटीपीसी टाउनशिप परिसर में दो दिवसीय बसंत मेले का हुआ आयोजन 3पुष्प सजावट में योगदान देने वाले मालियों को महिला क्लब द्वारा को कंबल भी वितरित किए गए। वहीं इस कार्यक्रम में लगभग 1000 लोगों ने भाग लिया और स्टालों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इस कार्यक्रम में अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कार्यकारी अधिकारी, सीआईएसएफ सदस्य, महिला क्लब के सदस्य, परिवार और स्थानीय समुदाय के लोग भी शामिल हुए। बसंत मेला 2 दिवसीय कार्यक्रम है जो 3 फरवरी 2024 को समाप्त होगा। इस आशय की जानकारी एनटीपीसी बरौनी के अधिकारी के एन मिश्रा ने दिया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article