समस्तीपुर: वारिसनगर में बिजली तार गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पूर्णाही पंचायत के वार्ड संख्या 1 निवासी उमेश पासवान (उम्र करीब 45 वर्ष) की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमेश पासवान किसी आवश्यक कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही बिजली की जर्जर तार अचानक गलकर टूट गई और सीधे उनके ऊपर गिर गई। तार के संपर्क में आते ही उन्हें तेज करंट लगा, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

समस्तीपुर: वारिसनगर में बिजली तार गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि जर्जर तारों की समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

समस्तीपुर: वारिसनगर में बिजली तार गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article