बेगूसराय डीपीओ ने किया औचक निरीक्षण,कहीं पदाधिकारी,तो कहीं समाजिक कार्यकर्ता बन किया निरीक्षण

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में कुपोषित,अति कुपोषित बच्चे गर्भवती महिलाऐं, धात्री माताऐं, किशोरी बालिकाओं को बेहतर प्रामर्श , स्वास्थ्य, शिक्षा, शादी की सही समय, संस्थागत प्रसव, आदि को लेकर संचालित हो रहे आंगनबाड़ी केंद्रों का जिला प्रोग्राम पदाधिकारी राजीव कुमार के द्वारा बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया।

औचक निरीक्षण से सेवीकाओं, सहायिकाओं में हरकंप मचा रहा। औचक निरीक्षण के दौरान वे कहिं अभिभावक तो कहीं पदाधिकारी तो कहीं शिक्षक तो कहीं समाजिक कार्यकर्ता के रूप में जांच के दौरान दिख रहे थे। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के द्वारा वीरपुर पुर्वी के 37नंम्बर, वीरपुर पश्चिम के 45और 95 नंबर आंगनबाड़ी केंद्र, और पर्रा पंचायत के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

बेगूसराय डीपीओ ने किया औचक निरीक्षण,कहीं पदाधिकारी,तो कहीं समाजिक कार्यकर्ता बन किया निरीक्षण 2

पदाधिकारी के द्वारा साफ सफाई, आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने और बंद होने की सही समय, आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित हो रहे विभिन्न कल्याणकारी गति विधियों से संबंधित संधारित पंजियों का भी अवलोकन किया गया। मौके पर अश्विनी कौशिक भी मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article