डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादूपुर पंचायत के वार्ड संख्या 4 के वारिसनगर गांव में सोमवार की रात फंदे से लटका 15 वर्षीय नाबालिग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। वही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान दादूपुर पंचायत के वारिसनगर वार्ड संख्या 4 निवासी सेठों महतो के 15 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बछवाड़ा पुलिस को दिया।

सूचना मिलते ही थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। मृतक के पिता ने बताया कि मेरा पुत्र गांव के बगल में ही दुर्गा पूजा का मेला देखने गया था। आने में विलम्ब होने पर मै अपने लड़के का खोजबीन किया लेकिन कोई पता नहीं चला। खोजते खोजते जब घर के पास बने अपने डेरा पर गया तो देखा की मेरा पुत्र फंदे से लटका हुआ था। आनन फानन में परिजन समेत आस पास के लोगो को बुलाकर पुत्र को फंदे से निचे उतरा।
मृतक के पिता ने बताया कि बताया कि आपसी दुश्मनी को लेकर मेरे पुत्र की हत्या कर फंदे से लटका दिया गया। उन्होंने बताया कि मेरे भाई से पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है। जिसको लेकर आये दिन हमेशा कहा सुनी होते रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक तीन भाई एक बहन था। चारो भाई बहन में दुसरे स्थान पर था। बालक घर पर ही रहकर पिताजी के खेती गिरहस्थी में मदद करता था।
घटना को लेकर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तब तक लाश को फंदे से उतारकर कर आंगन में रखे हुआ था। मृतक के गले में फंदे का दाग था। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला साफ होगा। परिजनों के द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्ति के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता मनोज कुमार राहुल की रिपोर्ट