समस्तीपुर: श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ में कुन्दन सिंह को सर्वसम्मति से बनाया गया अध्यक्ष

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर जिला के हसनपुर प्रखंड के औरा गाँव में आगामी 25 मई से 2 जून तक होने वाले श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ को लेकर रविवार को यज्ञ स्थल पर बैठक का आयोजन किया। जहाँ सर्व सम्मति से नेता जी कुन्दन सिंह को श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

समस्तीपुर: श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ में कुन्दन सिंह को सर्वसम्मति से बनाया गया अध्यक्ष 2वहीं महाविष्णु यज्ञ को लेकर नेता जी कुन्दन सिंह ने क्षेत्रीय युवा एवं समाजसेवी को संबोधित करते हुए कहा कि औरा महाविष्णु यज्ञ में देश की मशहूर कथा वाचिका जया किशोरी जी का मिथिलांचल की धरती हसनपुर प्रखंड के औरा गाँव में कथा प्रवचन के लिए आगमन होने जा रहा है जो हसनपुर विधानसभा वासियों के लिए गर्व की बात है। कुन्दन सिंह ने कहा श्री महाविष्णु यज्ञ में श्रद्धालु माता बहन बेटी की सुरक्षा, स्वास्थ्य, यात्री पड़ाव, प्रत्येक दिन पांच हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन भंडारा, गाड़ी पार्किंग, जल टेंकर, प्रसाद वितरण, चरण पादुका, रासलीला एवं 108 कन्या का विवाह व अन्य के लिए अलग अलग कोर कमिटी का गठन किया जायेगा।

समस्तीपुर: श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ में कुन्दन सिंह को सर्वसम्मति से बनाया गया अध्यक्ष 3जिसके लिए हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के हर गांवों से कोर कमिटी में जुझारू युवकों को शामिल किया जायेगा। मौके पर सांसद व मुखिया प्रतिनिधि बैजनाथ झा, जिला पार्षद सुजीत कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख संजय गुप्ता, ललन यादव, रोहित कुमार, प्रेमलाल यादव, महेश यादव, भोला यादव, गोपाल पासवान, निशान्त अग्रवाल, मनीष कुमार, अशोक निषाद, देबू यादव, चंदन कुमार आदि सैकड़ों क्षेत्र के गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article