मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर जरासंध महोत्सव का किया उद्घाटन

DNB Bharat

कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के द्वारा मगध सम्राट जरासंध महाराज के 5226 वे जन्मोत्सव के अवसर पर राजगीर में जरासंध महोत्सव का आयोजन किया गया है।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से गुरुवार को राजगीर पहुंचकर उन्होंने पहली बार राजगीर में आयोजित जरासंध महोत्सव का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर राजगीर के चप्पे चप्पे पुख्ता  सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर जरासंध महोत्सव का किया उद्घाटन 2

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजगीर पहुंचते ही जदयू कार्यकर्ताओं एवं चंद्रवंशी समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। चंद्रवंशी समाज के लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पारंपरिक गदा भेंट भी किया गया। कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के द्वारा मगध सम्राट जरासंध महाराज के 5226 वे जन्मोत्सव के अवसर पर राजगीर में जरासंध महोत्सव का आयोजन किया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्घाटन करने के तुरंत बाद ही पटना के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मंत्री विजय चौधरी, श्रवण कुमार, जितेंद्र राय, सांसद कौशलेंद्र कुमार, एमएलसी रीना यादव के अलावे डीएम, एसपी एवं कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

TAGGED:
Share This Article