समस्तीपुर: महिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा विभिन्न जगहों पर “महिला संवाद” कार्यक्रम का किया गया आयोजन

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर-जिला महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में विभिन्न स्थानों पर “महिला संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला महिला अध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता ने किया। जिसमें अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला पर्यवेक्षक अनामिका यादव के अतिरिक्त जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो० अबू तमीम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला पर्यवेक्षक नरेश भारद्वाज, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकेश कुमार चौधरी एवं जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी ने भी भाग लिया।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: महिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा विभिन्न जगहों पर "महिला संवाद" कार्यक्रम का किया गया आयोजन 2इस अवसर पर बोलते हुए श्रीमती यादव ने एनडीए की डबल इंजन की सरकार द्वारा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा महिलाओं का आह्वान किया के इस आता ताई सरकार से छुटकारा पाने के लिए अपने को संगठित करें। इस अवसर पर अध्यक्षा सहित सभी महानुभावों ने महिलाओं को संगठित एवं संघर्षील होने के लिए प्रेरित किया।

समस्तीपुर: महिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा विभिन्न जगहों पर "महिला संवाद" कार्यक्रम का किया गया आयोजन 3इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कामिनी कुमारी राम, समस्तीपुर ग्रामीण महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मीना कुमारी, उजियारपुर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष उषा देवी, मोरवा प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजू मंडल, उजियारपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष उमेश चंद्र कुंवर, मंजू देवी, बेबी कुमारी ने भी विशेष रूप से भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किया किए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article