बिहार यूथ फेडरेशन और सदर अस्पताल के सहयोग से जेल में लगा कैंप, दर्जनों यूनिट रक्त संग्रह
डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर।मानवता और सामाजिक दायित्व की भावना को साकार करते हुए मंडल कारा समस्तीपुर में बिहार युथ फेडरेशन और ब्लड बैंक सदर अस्पताल के सौजन्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ मंडल कारा अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा और कारा कर्मियों द्वारा रक्तदान कर किया।

इस अवसर पर जेल प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर समाज सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।शिविर का शुभारंभ कारा अधीक्षक के निर्देशन में किया गया। स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा एवं आवश्यक चिकित्सा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया।
कार्यक्रम में कारा कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा दर्जनों यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के जीवन रक्षक उपचार में उपयोगी सिद्ध होगा। अधिकारियों ने बताया कि रक्तदान महादान है और इससे कई लोगों को नया जीवन मिलता है।वही फेडरेशन के अध्यक्ष तमन्ना खान ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन किया जा सके।
अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं धन्यवाद देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कारा चिकित्सक , डॉ हेमन्त कुमार सिंह , डॉ स्वेता ,चिकित्सा पदाधिकारी , ब्लड बैंक , सदर अस्पताल समस्तीपुर मनोज सिंह , जेलर , कंचन कुमारी , सहायक जेलर , बिहार यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष तमन्ना खान , वसीम अहमद एवं सदर अस्पताल के स्टाफ उपस्थित थे।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट