दिल्ली में विधानसभा में एनडीए की पूर्ण बहुमत से जीत पर नालन्दा के एनडीए कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-दिल्ली विधानसभा चुनाव में NDA की पूर्ण बहुमत से जीत पर नालंदा में NDA कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल देखा गया। दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

दिल्ली में विधानसभा में एनडीए की पूर्ण बहुमत से जीत पर नालन्दा के एनडीए कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल 2इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद ने कहा, “दिल्ली तो सिर्फ एक झांकी है, अभी पूरा बिहार बाकी है।” उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने भ्रष्टाचारियों को सत्ता से हटाकर विकासशील नेतृत्व को चुना है। अब दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार मिलकर तेजी से काम करेगी।

दिल्ली में विधानसभा में एनडीए की पूर्ण बहुमत से जीत पर नालन्दा के एनडीए कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल 3भाजपा जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि एनडीए गठबंधन 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में भी महागठबंधन को दिल्ली की तरह पूरी तरह पराजित करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन जो भी सपने देख रहा है, वे कभी पूरे नहीं होंगे।

Share This Article