7 अप्रैल को राहुल गांधी पहुंचेंगे बेगूसराय,पदयात्रा कर आम लोगो की सुनेगें समस्या

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

ज्यों ज्यों चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है त्यों त्यों बेगूसराय में भी सियासी पारा गर्म होने लगा है एवं नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। इसी क्रम 7 अप्रैल को राहुल गांधी बेगूसराय आ रहे हैं। जहां राहुल गांधी पदयात्रा भी करेंगे और इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ  एवं नेताओं में काफी खुशी देखी जा रही है ।

7 अप्रैल को राहुल गांधी पहुंचेंगे बेगूसराय,पदयात्रा कर आम लोगो की सुनेगें समस्या 2कांग्रेस की ओर से विधिवत जानकारी देते हुए बताया गया की 7 अप्रैल को राहुल गांधी सर्वप्रथम उलाव हवाई अड्डा पर उतरेंगे। जहां से वह सड़क मार्ग से दिनकर गोलंबर पहुंचकर वह दिनकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। तत्पश्चात सुभाष चौक से उनकी पदयात्रा शुरू होगी।

7 अप्रैल को राहुल गांधी पहुंचेंगे बेगूसराय,पदयात्रा कर आम लोगो की सुनेगें समस्या 3इस दौरान वह लोगों से भी मुलाकात करेंगे। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि राहुल गांधी की यह पदयात्रा बेरोजगारी को लेकर ,किसानों की समस्याओं को लेकर एवं अन्य समस्याओं को लेकर की जाएगी। लोगों से रूबरू होते हुए राहुल गांधी लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे एवं सरकार की नीतियों से भी अवगत कराएंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article