नालंदा: शराबबंदी को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर तीखा हमला,कहा “अगर दहेज कानून में कमी है तो क्या दहेज कानून खत्म हो गया ?

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बिहार में शराबबंदी पर सियासत फिर से गरमा गई है।नालंदा के हरनौत में सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर सीधा हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया है। उनके साथ नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने शराबबंदी कानून को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि अगर किसी कानून में कमी रह जाए तो इसका मतलब यह नहीं कि कानून फेल हो गया। मंत्री ने दहेज निषेध कानून का उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार में वर्षों से दहेज विरोधी कानून लागू है, फिर भी दहेज हत्याएं होती हैं। तो क्या इससे कानून को खराब कहा जाएगा? ठीक उसी तरह अगर शराबबंदी कानून में कुछ कमियां हैं तो इसे असफल नहीं कहा जा सकता।उन्होंने दावा किया कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह लागू है और इसका सबसे बड़ा फायदा जीविका दीदियों को मिला है। उनके अनुसार, पहले शराब के कारण घरों में घरेलू हिंसा होती थी, लेकिन अब हालात बदले हैं।

नालंदा: शराबबंदी को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर तीखा हमला,कहा “अगर दहेज कानून में कमी है तो क्या दहेज कानून खत्म हो गया ? 2मंत्री ने विपक्ष, खासकर राष्ट्रीय जनता दल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शराब की होम डिलीवरी की जानकारी विपक्ष को ही है। उन्होंने यहां तक दावा किया कि सदन के अंदर से शराब की डिलीवरी होती है और अगर किसी को यह पता है कि शराब कहां सप्लाई हो रही है, तो इसका मतलब है कि वे लोग इसमें संलिप्त हैं। वहीं नालंदा से जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने भी शराबबंदी का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसा कोई राज्य नहीं है जहां पूरी तरह से अवैध गतिविधियां बंद हो जाती हों।

नालंदा: शराबबंदी को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर तीखा हमला,कहा “अगर दहेज कानून में कमी है तो क्या दहेज कानून खत्म हो गया ? 3उन्होंने गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी शराबबंदी के बावजूद अवैध रूप से होम डिलीवरी होती हैं। उन्होंने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 का हवाला देते हुए कहा कि हत्या के खिलाफ सख्त कानून होने के बावजूद हत्याएं होती हैं, लेकिन इससे कानून खत्म नहीं हो जाता।

नालंदा: शराबबंदी को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर तीखा हमला,कहा “अगर दहेज कानून में कमी है तो क्या दहेज कानून खत्म हो गया ? 4बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सियासी जंग लगातार जारी है। एक तरफ सरकार इसे सामाजिक सुधार की बड़ी उपलब्धि बता रही है, तो वहीं विपक्ष इसे पूरी तरह विफल करार दे रहा है।

Share This Article