बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर भाई ने किया भाई की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम,पुलिस कर रही है जांच

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता कलंकित हुआ है जहां जमीनी विवाद में अपने ही भाई ने भाई को पीट पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वही इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं युवक की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।यह पूरा मामला लाखो थाना क्षेत्र के रमजानपुर स्थित रेलवे लाइन के निकट की है। मृत व्यक्ति की पहचान लाखों थाना क्षेत्र के रमजानपुर गांव के रहने वाले मोहम्मद शमीम के रूप में की गई है।

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर भाई ने किया भाई की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम,पुलिस कर रही है जांच 2 इस घटना के संबंध में मृतक मोहम्मद शमीम की पत्नी ने आरोप लगाया है कि छोटे भाई के साथ ही जमीनी विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया है कि लगातार छोटे भाई के द्वारा धमकी दी जा रही थी जान से करने के लिए। उन्होंने साफ तौर से छोटे भाई पर ही हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि हम खगड़िया में सब्जी बेचने का काम कर रहे थे तभी इसकी सूचना मोबाइल के माध्यम से आया कि आपकी पति की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि आनन फानन में जब यहां आए तो पता चला कि इसकी हत्या हो गई है।

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर भाई ने किया भाई की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम,पुलिस कर रही है जांच 3उन्होंने बताया है कि शरीर पर कई जगह चोट का निशान है।जिससे जाहिर हो रहा है कि इसकी हत्या कर सबको रेलवे लाइन किनारे फेंक दिया गया है। उन्होंने बताया है कि हम किराया के मकान में रहकर पूरे परिवार का भरण पोषण करते थे।फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने लाखों थाना पुलिस को दी। मौके पर लाखों थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article