समस्तीपुर: बाइक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौपा, पुलिस अभिरक्षा से चोर हुआ फरार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां समस्तीपुर नगर थाना से पुलिस अभिरक्षा से एक बाइक चोर युवक फरार हो गया।बता दे कि शहर के बारह पत्थर मुहल्ले के लोगों ने एक बाइक चोर को पकड़कर 112 टीम को सौंपा जिसे 112 की टीम द्वारा नगर थाना लाकर सुपुर्द कर दिया गया।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: बाइक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौपा, पुलिस अभिरक्षा से चोर हुआ फरार 2इसके बाद उक्त युवक को हाजत में बंद करने के बजाय उसे थाने के एक रूम में बंद कर दिया गया जहां खिड़की के रास्ते वह फरार हो गया। हालांकि इस मामले पर पुलिस कुछ भी बताने से बच रही है और पुलिस अभिरक्षा से चोर के फरार होने के मामले की लीपा पोती में लगी है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article