घटना बलिया थाना क्षेत्र की है।
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक महिला के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया गया। जब महिला के द्वारा छेड़खानी का विरोध किया गया तो इसी से नाराज दबंगों ने महिला के पूरे परिवार को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर जमकर पिटाई कर दिया। इस पिटाई में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि दबंगों के द्वारा महिला के पूरे परिवार की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है।
आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से दबंगों के द्वारा बीच सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर लाठी डांटे से महिला के परिवार पूरे को पिटाई किया जा रहा है। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अपने घर में थी। तभी गांव के ही दबंग युवक घर में घुस गया। घर में घुसने के बाद गलत हरकत दबंग के द्वारा किया गया तभी इसका विरोध महिला ने किया।
महिला के साथ गाली गलौज करने लगा। महिला के घर वाले आए तो इसका विरोध किया तो इसी से नाराज होकर दबंगों ने बीच सड़क पर महिला के पूरे परिवार को दौड़ा दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। अब तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से दबंगों का कहर है और दबंगों के द्वारा लाठी डांटे से महिला के परिवार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दे रहा है। फिलहाल पीड़ित महिला ने बलिया थाना में दबंगों के खिलाफ आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
डीएनबी भारत डेस्क