भगवानपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी की गयी ट्रैक्टर एवं थ्रेसर को किया बरामद

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

भगवानपुर पुलिस ने चंदौर गांव से चोरी गई ट्रैक्टर एवं थ्रेसर को एक सप्ताह के अंदर  बरामद कर लिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि 28/03/25 को चंदौर गांव निवासी स्व. नंदकिशोर चौरसिया के पुत्र अशोक कुमार चौरसिया का ट्रैक्टर एवं थ्रेसर रात्रि में चोरों द्वारा इनके डेरा पर से चोरी कर ली गयी थी। 

सूचना मिलते ही थाना कांड संख्या 94/25 दर्ज कर खोज शुरू कर दी गई। खोजबीन के क्रम में मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी थाना अंतर्गत गौरी शंकर ठाकुर के घर के पास से चोरी गई ट्रैक्टर एवं थ्रेसर को बरामद किया गया ।उक्त चोरी में संलिप्त आरोपी भगवानपुर थाना के चंदौर गांव निवासी देवानंद चौरसिया के पुत्र वीर कुमार एवं

भगवानपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी की गयी ट्रैक्टर एवं थ्रेसर को किया बरामद 2वैशाली जिला के महनार थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर करनौती गांव निवासी  शिव प्रसाद राय के पुत्र यदुनाथ राय एवं वैशाली जिला के महुआ थाना अंतर्गत हसनपुर भदवास गांव निवासी जवाहर साहनी के पुत्र राजेश साहनी एवं मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत मुसहरी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी स्वर्गीय निरंजन ठाकुर के पुत्र गौरी शंकर ठाकुर को गिरफ्तार किया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article