बियाडा बरौनी असुरारी में 12 सितम्बर को आदित्य बिड़ला फ़ैशन एंड रिटेल लिमिटेड की परिधान फैक्ट्री का होगा भव्य उदघाटन

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

सूबे बिहार में औधोगिक क्षेत्र के रूप में विकसित औधोगिक विकास केन्द्र बियाडा असुरारी, बरौनी की भूमि पर जहां इन दिनों दर्जनों फैक्ट्रियां लगाई जा रही है। जिसमें कई कल कारखाना चालू हैं। जहां से व्यवसायिक उत्पादन एवं भारी मात्रा में सेल हो रहा है। औधोगिक क्षेत्र असुरारी बरौनी में आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के मातहत एक परिधान फैक्ट्री की स्थापना की गई है। जिसका विधिवत घोषणा व शुभारंभ आगामी आगामी 12 सितंबर को केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारी अन्तिम चरण में है।

बियाडा बरौनी असुरारी में 12 सितम्बर को आदित्य बिड़ला फ़ैशन एंड रिटेल लिमिटेड की परिधान फैक्ट्री का होगा भव्य उदघाटन 2आदित्य बिरला ग्रुप 35 करोड़ रुपयों का निवेश कर बेगूसराय के औद्योगिक विकास केन्द्र (बियाडा असुरारी) में एक वस्त्र निर्माण यूनिट की स्थापना की जा रही है। इसके चालू होने के बाद से 700 से अधिक लोगों को सीधे तौर पर रोजगार का अवसर मिलेगा। जबकि हजारों लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इससे लाभान्वित होंगे। इस फैक्ट्री में काम करने वाले में कामगारों में अधिकांश महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। आदित्य वस्त्र निर्माण यूनिट की स्थापना के लिए 96 हजार वर्ग फीट भूमि आवंटित किया गया है। आदित्य बिड़ला फ़ैशन एंड रिटेल लिमिटेड की यह परिधान फैक्ट्री पेप्सी फैक्ट्री से बियाडा मुख्य मार्ग से पूरब में अवस्थित है।

बियाडा बरौनी असुरारी में 12 सितम्बर को आदित्य बिड़ला फ़ैशन एंड रिटेल लिमिटेड की परिधान फैक्ट्री का होगा भव्य उदघाटन 3विदित हो कि केन्द्रीय कपड़ा मंत्री के तौर पर प्रभार लेते ही स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने उद्योग विभाग भारत सरकार एवं बिहार सरकार के आला अधिकारियों तथा बियाडा के मुख्य अधिकारियों के साथ दौरा कर अपने स्तर से कार्यादेश देने और कार्य को लेकर स्थानीय लोगों को रोजगार देने का निर्देश दिया था। तब स्थानीय लोगों द्वारा अपने स्तर से पहल कर अन्य फैक्ट्रियों में भी स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर प्रदान करने की मांग स्थानीय सांसद सह केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से किया था। अब देखना है कि इसका कितना प्रतिशत प्रभाव आदित्य बिड़ला फ़ैशन एंड रिटेल लिमिटेड की परिधान फैक्ट्री पर पड़ता है।

Share This Article