दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

DNB BHARAT DESK

- Sponsored Ads-

भगवानपुर प्रखंड के ब्रह्मस्थान में अवस्थित चैती दुर्गा मंदिर में पूजा के दौरान आयोजित सात दिवसीयसंगीतमयश्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर मंगलवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा ब्रह्म स्थान से निकल कर भगवानपुर बाजार तथा भगवानपुर गांव स्थित सभी सात वार्डों का भ्रमण करते हुए ब्रह्मस्थान पहुंची जहां उपस्थित विद्वान पंडित के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी कलश को स्थापित किया गया।

दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा 2कलशयात्रा में भगवानपुर सहित अन्य आसपास गांव की कुल 551 कुमारी कन्याओं ने रंग बिरंगी परिधानों में भाग ली। कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु सनातन धर्म की जय, हर-हर महादेव की जयघोष कर रहे थे। विदित हो कि यहां 2002 में रामनरेश चौधरी, शंभू साह, राम प्रकाश साह, शंभू महतो, स्वर्गीय खखरु महतो आदि के प्रयास से चैती दुर्गा मंदिर का निर्माण किया गया। जिसके स्वर्गीय खखरु महतो पुजारी भी बनाए गए। उक्त स्थान में विगत चार वर्षों से कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाता रहा है।

दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा 3पूजा समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश साह ने बताया कि मंगलवार से नित्य संध्या छः बजे से हरि इच्छा तक वाराणसी उत्तर प्रदेश से पधारे श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान की अमृत वर्षा होगी,जिसका रसास्वादन क्षेत्र के श्रीमद्भागवत कथा प्रेमी आगामी 7 अप्रैल तक करेंगे। उन्होंने कहा कि उक्त अवसर पर यहां तीन दिवसीय मेला का भी आयोजन होता है। उन्होंने आगे कहा कि माता भगवती की महिमा अपरम्पार है, मां किसी भक्त को निरास नहीं करते हैं। चैत्र नवरात्र के दौरान होने वाले पूजा के लिए रामाधार चौधरी यजमान व इन्द्रकांत झा पुरोहित बनाये गये हैं।

दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा 4जबकि सालोंभर मंदिर में पूजा हेतु मुनमुन झा पूर्व से नियूक्त हैं। पुजा एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान की सफलता को लेकर अध्यक्ष रामप्रकाश साह, कोषाध्यक्ष अमरजीत महतो व सचिव अनिल महतो, संयोजक निरंजन महतो, बिट्टू चौधरी, संजय चौधरी, संतोष झा, अमीर लाल, अरविन्द मंडल, गौतम कुमार,रिकेश कुमार, पंकज ठाकुर, मुकेश,संजय पासवान सहित अन्य ग्रामीण दिन रात जुटे हुए हैं। शोभायात्रा के दौरान थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद नजर आए।

दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा 5उक्त आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। विदित हो कि गेहुंनी गांव स्थित चैती दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को लेकर मंगलवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई थी। दोनों जगह थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल मुस्तैदी से डटे दिखे।

Share This Article