नालंदा: वट सावित्री पूजा को लेकर वट वृक्ष के नीचे उमड़ी सुहागिन महिलाओं की भीड़

DNB Bharat Desk

 

पति के लंबी आयु एवं सुख शांति के लिए करती है वट सावित्री पूजा

डीएनबी भारत डेस्क

बट सावित्री पूजा को लेकर सुबह से ही बट वृक्ष के नीचे सुहागिन महिलाओं की भीड़ देखी गई। सुबह होते ही सुहागिन महिलाओं ने बट वृक्ष के नीचे अपनी पति की लंबी आयु के लिए पूजा अर्चना करना शुरू कर दिया।

- Sponsored Ads-

नालंदा: वट सावित्री पूजा को लेकर वट वृक्ष के नीचे उमड़ी सुहागिन महिलाओं की भीड़ 2वट सावित्री का व्रत प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन शादीशुदा महिलाओं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और वट के पेड़ की पूजा करती हैं।

नालंदा: वट सावित्री पूजा को लेकर वट वृक्ष के नीचे उमड़ी सुहागिन महिलाओं की भीड़ 3वट सावित्री व्रत को सावित्री अमावस्या या वट पूर्णिमा भी कहा जाता है। वट सावित्री के दिन सुहागिनें अपनी पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही अपने पति की कामयाबी और सुख-समृद्धि के लिए कामना भी करती हैं।धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए सोलह श्रृंगार करके वट वृक्ष की पूजा करती हैं.

नालंदा: वट सावित्री पूजा को लेकर वट वृक्ष के नीचे उमड़ी सुहागिन महिलाओं की भीड़ 4धार्मिक कथा के अनुसार, सावित्री ने भगवान यमराज को भ्रमित कर उन्हें अपने पति सत्यवान के प्राण को लौटाने पर विवश किया था. इसी के कारण हर साल सुहागिन महिलाएं अपने पति की सकुशलता, दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए वट सावित्री व्रत रखती हैं.

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article