राजगीर मलमास मेला के दूसरे शाही स्नान को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

DNB Bharat

अब तक 66 लाख लोग लगा चुके हैं आस्था की डुबकी।

डीएनबी भारत डेस्क 

मलमास मेला के दूसरे शाही स्नान को लेकर देर रात से ही साधु संत और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। जिला प्रशासन द्वारा साधु संतो की टोली और आम लोगों के लिए बेहतर इंतजाम किए गए है जिस कारण श्रद्धालुओं ने ब्रह्मकुण्ड और सप्तधारा कुंड के गर्म जल में आसानी से स्नान और पूजा अर्चना कर परिवार के सुखमय जीवन की कामना की।

- Sponsored Ads-

राजगीर मलमास मेला के दूसरे शाही स्नान को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ 2

इस मौके पर सिमरिया धाम के पीठाधीश्वर फलहारी बाबा ने बताया कि शाही स्नान या पर्व स्नान का बहुत बड़ा महत्व है । मलमास माह में आज के दिन राजगीर के ब्रह्मकुण्ड और अन्य गर्म कुंड में स्नान करने से पाप से मुक्ति मिलती है और लोग भाव सागर को पार करते हैं।

मौके पर डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा स्वयं विधि व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का जायजा लेते दिखे। इस मौके पर उन्होनें कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का कोई दिक्कत न हो ऐसी व्यवस्था की गई है। अधिकारियों, पुलिस के जवान आपदा मित्र मुस्तैदी से तैनात हैं।

आपको बता दें कि इस बार राजगीर मलमास मेला में कुल चार शाही स्नान होना है। अब तक कुल दो शाही स्नान होना बचा है। इस बार भी सुबह नौ बजे तक विभिन्न कुंडो में 4 लाख श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके थे। और करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के शाही स्नान करने की संभावना है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article