शिवलिंग के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा, बाबा पाण्डेश्वर धाम बरियारपुर पश्चिमी में कार्यक्रम का हुआ आयोजित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखण्ड अंतर्गत बरियारपुर पश्चिमी पंचायत स्थित पाण्डेश्वर धाम में शिवलिंग के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाला गया। कलश शोभायात्रा पाण्डेश्वर धाम से महाशिवरात्रि को लेकर 251 कन्याओं ने भाग लिया.

- Sponsored Ads-

शिवलिंग के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा, बाबा पाण्डेश्वर धाम बरियारपुर पश्चिमी में कार्यक्रम का हुआ आयोजित 2कलश शोभायात्रा पाण्डेश्वर धाम से होते हुए नन्दीवन, महुआ टोल, नागा पोखर से गोगल टोल, गाछी टोल से SH 55 तक पहुंची और मुख्य पथ से बूढी गंडक नदी के रास्ते से राम घाट पहुंची, जहाँ पंडित विनय कुमार ठाकुर के द्वार वैदिक मन्त्र उच्चारण के द्वारा कलश में जल भरा गया। उसके वाद पुनः शोभा यात्रा मंदिर परिसर के पास पहुंचकर संपन्न हो गया।

शिवलिंग के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा, बाबा पाण्डेश्वर धाम बरियारपुर पश्चिमी में कार्यक्रम का हुआ आयोजित 3इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान मुखिया राकेश रामचंद्र महतो, अर्जुन कुमार, दीप नारायण सिंह, रवीन्द्र कुमार, श्याम कुमार श्याम, सरपंच नवीन प्रसाद यादव, सहयोगी अवनीश कश्यप, रोहित कुमार, घनश्याम कुमार, नवीन कुमार, सुन्दरेश कुमार बबलू, सुरेश कुमार, अंबुज कुमार, राजकुमार खिद्दीलाल, राजू कुमार झुना, रामराज रंजना, कैलाश महतो, अमरे कुमार, शंभू कुमार, संजीत कुमार, चन्द्रशेखर चौधरी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article