समस्तीपुर में मकर संक्रांति के अवसर पर ब्राह्मण महासंघ जिलाध्यक्ष ने गरीबों के बीच वितरित किया कंबल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के द्वारा मकर सक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी को जिले के भमरूपुर स्थित अपने निवास पर गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण से पूर्व दही चूड़ा के समरसता भोज का आयोजन भी किया गया। इस दौरान ब्राह्मणों को भोजन भी कराया गया और उन्हें दान दक्षिणा देकर जन कल्याण का कार्य अनवरत करते रहने का आशीर्वाद लिया गया।

- Sponsored Ads-

बता दें कि राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी प्रत्येक वर्ष मकर सक्रांति के अवसर पर हजारों लोगों के बीच कंबल का वितरण करते हैं। इस बार भी उन्होंने लगुनिया सूर्यकंठ, रघुकंठ, बेझाडीह, कोरबद्धा, भमरूपुर एवं बेलारी आदि गांवों के हजारों गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस बाबत उन्होंने बताया कि अपनी मां की आशीर्वाद से वह करीब 15 वर्षों से अधिक समय से मकर संक्रांति के अवसर पर कंबल का वितरण करते आ रहे हैं।

समस्तीपुर से अनिल चौधरी 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article