मोहनपुर कांड में उभय पक्षों ने दर्ज कराया प्राथमिक, एक गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

 

 

पुलिस ने एक युवक मोहनपुर निवासी राजकुमार साह के पुत्र सुनील कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय- मंगलवार को दौलतपुर पंचायत के मोहनपुर गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी विवाद को लेकर हुए जमकर मारपीट में कुल सात लोग जख्मी हुए थे। जिनकी चिकित्सा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में किया गया था। गंभीर रूप से जख्मी तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया था। इस मामले में उभय पक्ष द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध हत्या करने की नीयत से हमला करने एवं लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिक की दर्ज कराया है।

- Sponsored Ads-

थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन के आलोक में एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिककी दर्ज किया है । इस मामले में एक युवक मोहनपुर निवासी राजकुमार साह के पुत्र सुनील कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। घटना के बाबत मोहनपुर निवासी सुनील साह ने पुलिस को बताया कि वह 14 नवंबर की संध्या करीब 4:30 बजे अपने घर पर बैठा था

मोहनपुर कांड में उभय पक्षों ने दर्ज कराया प्राथमिक, एक गिरफ्तार, भेजा जेल 2इसी बीच ग्रामीण रंजन साह, सुजीत कुमार,राजकुमार,विमला देवी रामसुधारी साह आए और गाली गलौज करते हुए हम लोगों के साथ मारपीट करने लगे और गले में गमछा डालकर हत्या की नीयत से गला दबाने लगे शोर मचाने पर दौड़कर आई तब इनलोगो ने मेरी मां को भी सर पर लोहे की रोड से प्रहार किया जिससे उसका सर फट गया ।इसी बीच आरोपियों ने मेरे घर में रखें 25000 नगद और जेवरात लेकर फरार हो गया ।

मोहनपुर कांड में उभय पक्षों ने दर्ज कराया प्राथमिक, एक गिरफ्तार, भेजा जेल 3दूसरी ओर रामकुमार शाह ने भी आपने पड़ोसी सुनील साह,संतोष साह,लालन पासवान महेश पासवान के विरुद्ध हरबे हथियार से लैस होकर मारपीट करने का आरोप लगाया है और कहां है इस मारपीट से मैं और मेरे पिता छन्नू साह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि उभय पक्षों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मारी किया जा रहा है शीघ्र ही दोनों पक्ष के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई भी किया जाएगा।

 

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article