खोदावंदपुर थाना के मिर्जापुर एसएच 55 के समीप एक युवक का शव बरामद,पुलिस मामले की जांच में जुटी

DNB Bharat Desk

 मृतक की पहचान खोदावंदपुर पंचायत के मुसहरी गांव निवासी लूटन महतो का 25 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार के रूप में किया गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर समीप एसएच 55 के पास एक युवक का शव रविवार की सुबह बरामद किया गया है। पास ही एक अपाची बाइक पाया गया है जो मृतक का बताया जाता है। मृतक की पहचान खोदावंदपुर पंचायत के मुसहरी गांव निवासी लूटन महतो का 25 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार के रूप में किया गया है।

खोदावंदपुर थाना के मिर्जापुर एसएच 55 के समीप एक युवक का शव बरामद,पुलिस मामले की जांच में जुटी 2सुमन अपराधी प्रवृति का बताया जाता है। जानकारी मिलने पर खोदावंदपुर पुलिस ने शव एवं उक्त बाइक को अपने कब्जे में कर लिया है। स्वजनों ने बताया कि सुमन अपने तीन अन्य साथियों के साथ घर से निकला था जो सुबह तक वापस नही लौटा। खोजबीन के क्रम में मृतक का शव मिर्जापुर के समीप पाया गया । परिजनों ने बताया कि अपराधियो द्वारा  द्वारा सुमन की पीट पीट कर हत्या कर दिया गया है ।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर थाना के मिर्जापुर एसएच 55 के समीप एक युवक का शव बरामद,पुलिस मामले की जांच में जुटी 3जबकि कुछ लोग इसे सड़क दुर्घटना बता रहे हैं। इस मामले में थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि पुलिस दोनों ही पहलू पर जांच कर रही है। परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आगे को करवाई किया जाएगा।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article