बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, दो महिला समेत छह लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

मामला बछवारा थाना क्षेत्र के समसीपुर दियारा की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुई है। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्ष की ओर से दो महिला समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। यह पूरा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के समसीपुर दियारा की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, दो महिला समेत छह लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2इस घटना के संबंध में एक पक्ष के दिलीप राय ने बताया है कि मेरे खेत है और परोसी खेत पर नापी कराकर अमीन के द्वारा पिलर गड़ा दिया। उस पिलर को जबरन दूसरे पक्ष के अरविंद के द्वारा उखरा जा रहा था। जिसका विरोध मेरे मेरे परिवार के द्वारा किया गया तो इसी से नाराज होकर उन लोगों के द्वारा लाठी डंटा एवं लोहे की रॉड से सभी लोगों को पीटना शुरू कर दिया।

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, दो महिला समेत छह लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 3उन्होंने बताया है कि दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि जबरन मेरे जमीन को उन लोगों के द्वारा कब्जा कर रहे का प्रयास किया जा रहा है। वही इस घटना के संबंध में दूसरे पक्ष के लोगों ने बताया है कि मेरे जमीन पर जबरन पिलर गड़ा दिया है। जब उसे उखाड़ने के लिए गए तो इसी से नाराज होकर उन लोगों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें अरविंद राय गंभीर रूप से घायल हो गया है।

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, दो महिला समेत छह लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 4फिलहाल इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वही इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को सूचना दी।मौके पर बछवारा थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि दोनों पक्ष के तरफ से लिखित आवेदन बछवारा थाना पुलिस को दी गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article