बछवाड़ा प्रखंड के दो भाजपा नेता को जिला और रेल में पद मिलने पर कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के चिरंजीवीपुर पंचायत के मायानंद चौधरी के आवास पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो भाजपा कार्यकर्ताओं को जिला एवं रेल में स्थान मिलने पर कार्यकर्ताओ के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

सम्मान समारोह की अध्यक्षता भाजपा के पंचायत अध्यक्ष रंजीत चौधरी ने किया। वही मंच संचालन समस्तीपुर जिले के रोसड़ा पार्टी विस्तारक राजू कुमार राजा ने किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बताया कि भाजपा पुर्व मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार चौधरी को जिला प्रवक्ता व प्रभाकर कुमार राय को सोनपुर रेल संसदीय बोर्ड के सदस्य बनाए जाने पर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 

बछवाड़ा प्रखंड के दो भाजपा नेता को जिला और रेल में पद मिलने पर कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित 2मौके पर बधाई देने वालों में उत्तरी मंडल अध्यक्ष सोनू कुमार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बिरजू मल्लिक, अमरेश कुमार शिशिर,मनोज चौधरी, विनोद चौधरी, भुवनेश्व झा उर्फ बोलबम बाबा, संजय कृष्ण, उदय नंद चौधरी, अभिषेक कुमार, गुलटेन चौधरी, अमरेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।

Share This Article