24 मार्च को होगी तेघड़ा में प्रशांत किशोर की जनसभा

DNB Bharat Desk

जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर 24 मार्च को तेघड़ा प्रखंड कार्यालय के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रशांत किशोर की जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जन सुराज के निर्वाचन कमिटी के संयोजक आर0 एन0 सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर की इस जनसभा के लिये सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है और बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम की जानकारी देते हुये उन्होंने कहा कि अपराह्न 2:30 बजे तेघड़ा प्रखंड मैदान में प्रशांत किशोर की जनसभा होगी ततपश्चात अपराह्न 5:30 बजे वे दुलरुआ धाम पोखर फुलवरिया में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल होंगे। फिर शाम 7:00 बजे बेगूसराय के पनहांस गार्डन में बुद्धिजीवियों के साथ संवाद और रात्रि भोज का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि यह कोई चुनावी कार्यक्रम नहीं है बल्कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन के लिये एक अभियान है। रोजगार और शिक्षा के लिये लोग दूसरे राज्यों में पलायन कर हैं।

24 मार्च को होगी तेघड़ा में प्रशांत किशोर की जनसभा 2जिला प्रभारी सहाब मल्लिक ने कहा कि बिहार की दशा और दिशा को सुधारने के लिये हमारे प्रणेता प्रशांत किशोर लगातार मुहिम चला रहे हैं और तेघड़ा की जनसभा उसी का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज बेगूसराय जिले के सातों विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह, डॉ0 सोनू शंकर,अविनाश कुमार शीलू, कुमार गौतम, दिलीप महतों सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article