समस्तीपुर गुमटी पर आरओबी निर्माण को लेकर सांसद ने किया भूमिपूजन

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर:एक तरफ जहा वर्षो से भोला टॉकीज गुमती के पास आरओबी के निर्माण को लेकर समस्तीपुर सांसद शंभभी चौधरी आज भूमि पूजन कर रही थी तो दूसरी ओर इसका कार्य करने वाले संवेदक ने कहा कि विभाग का आदेश नहीं मिला है, मिलते ही औवरब्रीज निर्माण कार्य शुरू कर देंगे। संवेदक द्वारा इतना कहते ही सभा में मौजूद सभी अतिथि, दर्शक एवं स्थानीय लोग आश्चर्य में पड़ गये।

सभा में लोग एक-दूसरे को घूरने लगे। पूछे जाने पर भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सांसद द्वारा फर्जी रूप से कार्यारंभ का शिलान्यास करने की जांच कर सांसद पर कारवाई हो साथ ही समस्तीपुर वासियों से झूठ बोलने वाले सांसद शांभवी चौधरी माफी मांगे। उन्होंने आगे कहा कि सांसद शांभवी चौधरी बड़बोले हैं। आये दिन उटपटांग बात बोलती रहती हैं।

समस्तीपुर गुमटी पर आरओबी निर्माण को लेकर सांसद ने किया भूमिपूजन 2वे भाजपाई रंग में झूठ जनता के बीच परोस रही है। वे सस्ती लोकप्रियता पाने को कभी उनके सासंद बनने के बाद देश में लोग समस्तीपुर को जानने लगे हैं तो कभी समस्तीपुर स्टेशन का नाम कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखने की हास्यास्पद ब्यान देकर अपने अक्षमता एवं, विभागीय एवं अपने क्षेत्र के बारे में अल्प जानकारी का परिचय दे रही हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article