डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा को देश स्तर की मजबूत पार्टी बताकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसे और मजबूत बनाने का संकल्प दुहराया।
- Sponsored Ads-

भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास भारती द्वारा पार्टी के झंडे का झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर पार्टी के नेता डॉ हरे राम सिंह, रामचंद्र महतो, घनश्याम कुमार,रविंद्र कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख अवनीश कश्यप आदि मौजूद थे।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
