नालंदा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एएसआई की हुई मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

चंडी थाना क्षेत्र के कचरा भेड़िया फोर लाइन पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एएसआई  गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए चंडी अस्प्ताल लेजाया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल लाया गया जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

नालंदा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एएसआई की हुई मौत 2मृतक जितेंद्र कुमार सिंह नवादा जिले के मुफसिल थाना में पदस्थापित थे। बाइक पर सवार होकर नवादा से महुआ जा रहे थे उसी दौरान भेड़िया कचरा गांव के फोर लेन पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे यह हादसा हुआ। मृतक  बैशाली जिला के दिलावर पुर गांव के रहने वाले है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article