बिहार सरकार का वित्तरहित शिक्षा की उदासीन व शिक्षा नीति के विरोध राज्य स्तर उग्र आंदोलन की तैयारी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय-बिहार दिवस के अवसर पर अगले दो दिन तक लगातार राज्य के सभी जिला मुख्यालय, अनुमंडल मुख्यालय और अपने-अपने शहर में राज्य सरकार और शिक्षा मंत्री का पुरजोर विरोध किया जाने का रूप रेखा वित्तरहित शिक्षक संघ के द्वारा तैयार किया जा रहा है।

जिसमें वित्तरहित शिक्षा नीति रूपी दानव की शव यात्रा शहर के मुख्य मार्ग से निकाले जाने, बैनर पोस्टर के माध्यम से जिला एवं प्रखंड क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहे पर इस शिक्षा नीति का पुतला दहन करने का निर्णय लिया गया है।साथ ही आगामी कार्यक्रम में वित्तरहित शिक्षक बिहार दिवस कैसे मनाएं, सरकार द्वारा ठगे और छले जाने की व्यथा किसे सुनाएं, आजाद भारत के गुलाम शिक्षक मतलब बिहार के वित्तरहित शिक्षक विषय पर विस्तार से आंदोलन के माध्यम से चर्चा पर भी तैयारी की जा रही है।

बिहार सरकार का वित्तरहित शिक्षा की उदासीन व शिक्षा नीति के विरोध राज्य स्तर उग्र आंदोलन की तैयारी 2वित्तरहित शिक्षक संघ अनुदान नहीं वेतनमान की मांग को लेकर सभी डिग्री एवं इंटर महाविद्यालय, माध्यमिक विद्यालय के सभी कर्मियों से एकजुटता का परिचय देंने का अपील किया है। और मुख्यमंत्री आवास का अगामी अप्रैल माह में संभावित घेराव के कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला स्तर के इस कार्यक्रम सफल बनाने का आग्रह किया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article