मशाल-2024 के तहत विद्यालय स्तर पर खेलो के आयोजन को लेकर जारी हुआ निर्देश

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

जिला शिक्षा पदाधिकारी बेगूसराय  के निदेश के आलोक में सभी मध्य,उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मशाल-2024″ के तहत विद्यालय स्तर पर खेलों का आयोजन शिक्षा विभाग, बिहार, खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वाधान में 24 अप्रैल से 26अप्रैल तक होगा। विदित हो कि सभी सरकारी विद्यालयों में प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन हेतु “मशाल-2024” प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तावित है।

उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों के खिलाड़ियों का पंजीयन आधिकारिक वेब पोर्टल पर करा लिया गया है।विद्यालय स्तर के बाद सीआरसी स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाना है। इस प्रतियोगिता में कुल पाँच विधाएं यथा एथलेटिक्स, साईक्लिंग, कबड्डी, फुटबॉल एंव वॉलीबॉल (अंडर-14 एवं अंडर-16 बालक एवं बालिका) शामिल है।

मशाल-2024 के तहत विद्यालय स्तर पर खेलो के आयोजन को लेकर जारी हुआ निर्देश 2

मशाल प्रतियोगिता के आयोजन हेतु जिले के मध्य / माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों/नामित शिक्षकों को  बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग के  आदेश के आलोक में “मशाल-2024” प्रतियोगिता हेतु मार्गदर्शिका के अनुरूप 24, 25 एवं 26 अप्रैल 2025 तक विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं को कराना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article