वित्त रहित शिक्षकर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर सरकार की नीतियों का जताया विरोध

DNB Bharat Desk

वितरहित शिक्षक शिक्षा कर्मी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत बुधवार को खुदाबंदपुर प्रखंड के एम आर डी इंटरमीडिएट कॉलेज मेंघौल के कर्मियों ने अपना अपना कार्य करते हुए काला बिल्ला लगाकर सरकार की नीतियों का विरोध किया।

- Sponsored Ads-

शिक्षक, शिक्षक केतर कर्मचारियों के मुख्य मागों में अनुदान के बदले बेतन मान देने, पिछले 7 वर्ष से बकाया अनुदान राशि का एक  मुस्त भुगतान करने,  सभी कर्मियों की सेवा स्थाई करने ,सेवानिवृत्ति की आयु 5 वर्ष बढ़ने तथा सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन का सुविधा देने की मांग को लेकर 19 मार्च को काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

वित्त रहित शिक्षकर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर सरकार की नीतियों का जताया विरोध 2मौके पर प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर कुमारी इंदू सिंन्हा ,प्रोफेसर ब्रजनंदन यादव ,प्रोफेसर संजीव कुमार ,प्रोफेसर अनमोल कुमार ,प्रोफेसर शारदानंद झा, प्रोफेसर  नवीन भारती,कर्मी सरोज कुमार, राजीव रमण झा आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article