नालंदा: पावापुरी विम्स में इलाजरत शराबी की हुई मौत, परिजनों ने लगाया लहेरी थाना पुलिस पर शराबी के साथ पिटाई का आरोप

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा जिले में इलाजरत शराबी विनोद राम की मौत हो जाने के बाद आक्रोशित परीजनों ने बिहार शरीफ  अस्पताल चौराहा को जमकर जमकर हंगामा किया  दरअसल विनोद राम को सोमवार की देर शाम लहेरी पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार के बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था।

नालंदा: पावापुरी विम्स में इलाजरत शराबी की हुई मौत, परिजनों ने लगाया लहेरी थाना पुलिस पर शराबी के साथ पिटाई का आरोप 2पुलिस अभिरक्षा में उसकी तबीयत बिगड़ जाने के बाद लहेरी थाना पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए बीम्स कर दिया। जहां इलाज के दौरान शराबी विनोद राम की मौत हो गई  वहीं विनोद राम के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की मार से घायल शराबी की मौत हुई।

नालंदा: पावापुरी विम्स में इलाजरत शराबी की हुई मौत, परिजनों ने लगाया लहेरी थाना पुलिस पर शराबी के साथ पिटाई का आरोप 3वही पुलिस पेट में दर्द की शिकायत होने की बात कह रही है। पुलिस ने बताया कि विनोद राम को पेट की दर्द की शिकायत हुई थी जिसके लिए बीम्स रेफर किया गया था जहां उसकी मौत हो गई। घटना की नजाकत को देखते हुए मौके पर बिहार थाना सोहसराय थाना लहेरी थाना के पुलिस कैंप कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article